फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने वापस दिलाए 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस ने छह माह बाद 60 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता पाई है। पुलिस के मुताबिक रसूलपुर गांव निवासी रामकुमार के मोबाइल नंबर पर 13 सितंबर 2025 को फोन आया था। कॉल करने वाले ने बताया कि उसने गलती से उसके खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। वह उनके पैसे वापस भेज दे। कॉल करने वाले की बातों में आकर रामकुमार ने बिना जांच किए बताए गए बैंक खाते में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। इसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित के खाते से भेजी गई रकम को आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले की एक बैंक शाखा में होल्ड करा दिया था। बाद में पीड़ित रामकुमार ने रकम वापस दिलाने के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया। कोर्ट के आदेश को थाना खेरागढ़ की आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से संबंधित बैंक को भेजा गया और बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस और बैंक के संयुक्त प्रयासों से 16 मार्च को ठगी की पूरी 60 हजार रुपये की राशि रामकुमार के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें