बरहन। क्षेत्र के गांव चौकड़ा में शनिवार रात होली के स्थान को लेकर ग्रामीणों और गांव के एक व्यक्ति में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने होली की लकड़ी और कंडे को एक ग्रामीण के मकान के पास बढ़ा दिया था। ग्रामीण ने आग लगने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी आंवलखेड़ा ने होली को यथा स्थान पर रखवाकर विवाद सुलझा दिया। संवाद