फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कानपुर के बालिका गृह भेजी गई देह व्यापार से मुक्त कराई किशोरी, कथित मौसी को जेल, अब मामा की तलाश

Sat, 17 Dec 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि किशोरी को शुक्रवार को कानपुर बालिका गृह में भिजवा दिया गया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज स्थित नाहरगंज में एक घर से मुक्त कराई किशोरी को शुक्रवार को कानपुर के बालिका गृह भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। अब किशोरी के कथित मामा की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।

ये है मामला 

10 दिसंबर को पुलिस ने ताजगंज स्थित नाहरगंज में एक घर में छापा मारकर 17 वर्षीय किशोरी को मुक्त कराया था। उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने कथित मौसी को जेल भेजा था। मेडिकल जांच में किशोरी गर्भवती निकली थी। पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने किशोरी को कानपुर के बालिका गृह भेजने के आदेश दिए थे।

कथित मामा की भी तलाश

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि किशोरी को शुक्रवार को कानपुर बालिका गृह में भिजवा दिया गया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट लगाई जाएगी। कथित मामा की भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें