फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव वर्ष पर पुलिस रही सख्त, शराबियों पर रखी नजर

Mon, 01 Jan 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नववर्ष को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। पूरे दिन नगर के बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों में पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। होटल, ढाबों पर पुलिस की कड़ी नजर रखी। देर रात तक पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बाजारों में पैदल भ्रमण कर रहे थे। होटल, ढाबों एवं रेस्तरां पर पुलिस की टीम ने चेकिंग की। होटल संचालकों को चेतावनी दी कि होटल पर कहीं हंगामा न हो और अनाधिकृत रूप से शराब का सेवन न होने दें। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट पर रही और कस्बाई इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस की खुफिया टीम भी नववर्ष के जश्न को लेकर सक्रिय रही। सांझ ढलने के साथ ही पुलिस ने अपनी सख्ती बढ़ा दी। पुलिस की टीमें बाजारों में भ्रमण करने लगी ताकि शराब के नशे में युवा हुडदंग न मचा सकें। पुलिस कर्मी तेज बाइक चलाने वालों को रोक टोक करती रही, जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो सके। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस की टीमों ने जगह जगह चैकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें