फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : उम्र 6 साल कम कर परीक्षा देने आया था अभ्यर्थी, जेल भेजा

Sun, 01 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में हिरासत में लिया गया संदिग्ध।
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी कागजों में 6 वर्ष उम्र का हेरफेर किए था। पूछताछ में बताया कि दो बार हाईस्कूल की परीक्षा दी। दूसरी बार में उम्र के 6 वर्ष कम करा ली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने एटा निवासी अभ्यर्थी को चालान करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार को कचहरी रोड स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को आधार कार्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर पकड़ा गया था। परीक्षा देने के बाद हिरासत में लिए गए संजय यादव निवासी गांव पटसुआ एटा के सत्यापन के दौरान केवाईसी डाटा में नाम संजीव कुमार जन्मतिथि 20 जनवरी 1991 अंकित पाया गया। वहीं आधार कार्ड व प्रवेश पत्र पर नाम संजय यादव और जन्मतिथि 15 अगस्त 1997 अंकित थी। थाने लाकर पूछताछ करने पर संजय ने बताया कि उसने वर्ष 2005 और 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पुलिस भर्ती परीक्षा में अधिक उम्र का होने की वजह से आधार कार्ड में पिता का नाम व कम उम्र दर्ज करा ली। इस तरह से वह पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल हुआ था। अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें