फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो किशोर को पुलिस बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द

Sun, 01 Sep 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25
विज्ञापन

कासगंज। सहावर क्षेत्र से चार दिन पूर्व लापता हुए दो किशोर को रविवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उन्हें उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
गांव कनोई निवासी राधा ने पुलिस को सूचना दी कि 29 अगस्त को उसका पुत्र अर्जुन (15) और गांव का ही उसका साथी दिनेश (17) बिना बताए कहीं चले गए हैं। काफी तलाश करने पर दोनों का कहीं पता नही लगा। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जीआरपी फर्रूखाबाद की मदद से उन्हें समसाबाद रेलवे स्टेशन बरामद कर लिया। पुलिस उन्हें वहां से सहावर ले आई और सूचना उनके परिजन को दी। सूचना पर परिजन सहावर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया। किशोरों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि किशोरों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें