फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने बरामद किया हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया

Thu, 27 Jun 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

गांव राउरी चमरपुरा के रहने वाले नरेंद्र कुमार हत्याकांड में बुधवार को पुलिस एक आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया (आला ए कत्ल) बरामद किया।
विज्ञापन

गांव राउरी चमरपुरा के नरेंद्र कुमार के चार साल पहले गांव नानमई की रहने वाली शादीशुदा मनू देवी के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। मनू की धन संबंधी सभी जरूरतें पूरी हो रहीं थीं। यह बात मनू के एक और प्रेमी अभय उर्फ भूरा निवासी गांव गढि़या को पसंद नहीं थे। मनू देवी ने ऋषि कुमार निवासी मोहल्ला काजी पश्चिमी व अभय के साथ मिल कर नरेंद्र की घर में बुलाकर सरिया से पीटकर हत्या कर दी थी। शव को घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर डाल दिया और मृतक की बाइक और मोबाइल नगला प्रेमी बंबा के पास फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में मनू और ऋषि को 29 मई को जेल भेज चुकी थी। वहीं अभय उर्फ भूरा एक मामले में न्यायालय में समर्पण कर दिया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी आरोपी अभय को न्यायालय से रिमांड पर लेकर आए। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त सरिया को गांव नामई के पास एक घूरे के ढेर से बरामद किया। बरामदगी के बाद रिमांड पर लाए गए आरोपी को पुलिस ने वापस जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें