फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो लुटेरों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर लूटे आभूषण किए बरामद

Fri, 14 Apr 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर लूटे गए आभूषणों को बरामद किया है। पुलिस दोनों को मैनपुरी जेल से रिमांड पर लाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को फिर से जेल में दाखिल किए जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

न्यू रेलवे कालोनी निवासी मुकेश सोलंकी 12 मार्च को अपनी पत्नी सुशीला देवी, चाची लज्जावती एवं अपने भाई अमित के साथ अलग अलग बाइकों से गांव दरियावगंज जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर बाइकों को रोक लिया। वहीं महिलाओं के आभूषणों को लूट लिया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। मैनपुरी पुलिस ने एक लूट के मामले में आरोपी रवि निवासी गिनार मैनपुरी, दलवीर निवासी नगला मूले मैनपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने दरियागंज की घटना को उन्होंने स्वीकारा था। जिस पर पटियाली पुलिस को भी सूचना मैनपुरी पुलिस ने दी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दोनों आरोपी रवि और दलवीर को रिमांड लाकर पूछताछ करते हुए लुटे गए आभूषण को बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड लाकर पूछताछ कर लुटे गए आभूषण बूढ़ी गंगा के समीप से बरामद कर किया है। दोनों आरोपियों को वापस मैनपुर जेल में दाखिल करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें