फतेहपुर सीकरी। पुलिस की ओर से कस्बे में मोहल्ला सराय चूहर के एक घर में कई क्विंटल अवैध आतिशबाजी पकड़ी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक क्राइम के निर्देशन में थाना पुलिस की टीम की ओर से घर पर छापा मारा। बता दें कुछ लोगों की ओर से लाइसेंस लेकर दिवाली पर आतिशबाजी बेचते हैं जिसके लिए लाइसेंस की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। उक्त लोगों की ओर से पहले से ही आतिशबाजी का भंडारण किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक क्राइम ने बताया कि मुकेश कुमार शर्मा को हिरासत में लिया गया है।