शमसाबाद। ग्वालियर और नरवर (शिवपुरी) से आए 25 खेतिहर मजदूरों को किसान द्वारा मजदूरी न देने का मामला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। किसान और ठेकेदार के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मजदूर 3 दिन से परेशान थे। शनिवार को थाना शमशाबाद में शिकायत के बाद पुलिस और स्थानीय सरपंच के सहयोग से हिसाब कराया गया। किसान ने मजदूरों को उनके बकाया 93 हजार रुपये दिए, जिसके बाद मजदूरों के चेहरे पर खुशी लौट आई और वे अपने घर रवाना हो सके।