फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाल पत्थर का अवैध खनन रोकने को बढ़ेगी पुलिस गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। राजस्थान सीमा से जुड़े खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में लाल पत्थर के अवैध खनन रोकने को पुलिस गश्त बढ़ेगी। लेखपाल और ग्राम चौकीदार भी नजर रखेंगे। ओवरलोड परिवहन पर भी अंकुश लगेगा। अरावली पहाड़ियों को संरक्षित करने के लिए पुलिस और प्रशासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने बताया कि पंचायत स्तर पर लेखपाल क्षेत्रवार अवैध खनन मिट्टी और पत्थर पर नजर रखेंगे। इस संबंध में सख्त निर्देशित जारी किए हें। कहीं भी खनन नहीं होने पाए। क्षेत्रीय लेखपाल की जिम्मेदारी तय की गई है। शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस के समन्वय से अवैध खनन की गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी। एसीपी खेरागढ़ खेरागढ़ प्रीता सिंह ने बताया कि सर्किल में अवैध खनन की गतिविधियों पर सख्ती के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई है। खेरागढ़, जगनेर, बसई जगनेर पुलिस को नदियों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रात में भी गस्त के निर्देश हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला के नेतृत्व में जिला खनन अधिकारी मिथलेश पांडे और एसीपी प्रीता सिंह ने कुल्हाड़ा गांव में अरावली के पहाड़ी क्षेत्र का मुआयना किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें