फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमला नगर में पूर्व कर्मचारी ने कराई थी लूट, मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस यमुना इलाके के गिरोह ने की थी वारदात, पुलिस की फायरिंग में सरगना के पैर में लगी गोली
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। कमला नगर में एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र और महेश मोटवानी से 5 लाख की लूट ट्रांस यमुना थाना इलाके के गैंग ने की थी। वारदात में एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल था। उसने रेकी की थी। सोमवार रात को पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सरगना ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए थाना कमला नगर के प्रभारी निशामक त्यागी और सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक की टीम को लगाया गया था। टीम को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कुछ सुराग मिले थे। इसके आधार पर बदमाशों की पहचान हो गई। टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार रात को क्षेत्र में 3 बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। उनकी गिरफ्तारी के बाद सरगना की जानकारी मिली। उनकी निशानदेही पर रात तकरीबन 1:30 सरगना सौरव को भी घेर लिया गया। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग की। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। इस पर उसे गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों में यमुना ब्रिज स्टेशन मार्ग का रहने वाला रवि वर्मा, नुनिहाई निवासी ऋषभ, 80 फूटा मार्ग, ट्रांस यमुना निवासी बाबू और सरगना सौरभ वर्मा शामिल हैं। सौरभ के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। यह पता किया जा रहा है कि उन्होंने और कितनी वारदात की है। पूर्व कर्मचारियों ने वारदात कराई थी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से सवा लाख रुपये, एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


वारदात से कमला नगर में फैल गई थी दहशत
वारदात 25 जुलाई को कमला नगर में हुई थी। व्यापारी दोनों भाई सुल्तानगंज पुलिया स्थित अपनी दुकान बंद करके शांति नगर अपने घर जा रहे थे। मुगल रोड से कमला नगर टंकी मार्ग पर चार बदमाशों ने घेर लिया था। स्कूटर में लात मारकर गिराने के बाद आंखों में मिर्च डाल दी थी। व्यापारियों के विरोध पर तमंचे तान दिए थे। बाद में थैला लूट कर ले गए थे। पहले व्यापारी ने 10 लाख रुपए लूटना बताया था। बाद में 5 लाख रुपए रकम होने की बात कही थी। घटना से कमला नगर बाजार में दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें