सोरोंजी। पुलिस ने चार गो तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि सोहिल निवासी मोहल्ला बजरिया सहसवान बदायूं, बब्लू, कैफ निवासी अमनपुर सहसवान बदायूं, अरबाज निवासी मोहल्ला पठान टोला सहसवान बदायूं जनपद पर गोवध अधिनियम में कई मामले में हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गैंग लीडर सोहिल के नेेतृत्व में सभी आरोपी गोवध और प्रतिबंधित मीट की तस्करी करने का काम करता है। सभी आरोपियों की संपत्ति को पुलिस चिन्हित कर रही है।