फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की 3 वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, 6 लाख के आभूषण बरामद किए

Sat, 06 Jul 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में हुई 3 चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आभूषण चोर के पास से बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद आभूषणों की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदरिया में 17 अप्रैल को गीता देवी के घर में चोरी की वारदात हुई। गीता देवी का घर बंद था वह अपने परिवार के साथ यात्रा पर गई हुई थीं। उनके घर से चोरों ने आभूषण आदि चोरी कर लिए।
वहीं दूसरी घटना 25 मई को होडलपुर गांव में अनमोल वशिष्ठ के घर में हुई। अनमोल भी अपने घर पर नहीं था। वह अपने दूसरे घर पर सोने चला गया। रात्रि के समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नकदी व आभूषण चुरा लिए। तीसरी घटना मोहल्ला कटरा निवासी रूप किशोरी के घर में हुई। जहां अज्ञात चोरों ने कुंडा तोडकऱ बर्तन व आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोर को सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया। उसकी शिनाख्त सनी जाटव निवासी मोहल्ला बदरिया के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर सनी को पकड़ लिया और उसके पास से करीब 6 लाख रुपये की कीमत के सोने के आभूषण बरामद कर लिए। बताया गया कि सनी अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने आरोपी चोर को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें