फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा के यादव नगर निवासी वृद्ध लकड़ी कारोबारी के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार जुटीं हुईं हैं। शुक्रवार को कुछ स्थानों पर दबिश दी गई, वहीं कुछ संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस अहम सुराग हाथ लगने की बात कहते हुए जल्द खुलास का दावा कर रही है।
विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर निवासी 62 वर्षीय लकड़ी कारोबारी संतोष शर्मा की बुधवार की रात छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई थी। वहीं मौके से जांच के लिए फोरेंसिक की टीम ने नमूने भी एकत्र किए थे।
वृद्ध की हत्या किसने और क्यों कि इसको लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। हालाकि पुलिस अभी कोई जानकारी देने को तैयार नही है। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को पुलिस की अलग अलग टीमों ने दबिश भी दी। वहां पुलिस के हाथ क्या लगा, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक किशनी अनिल सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें