सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव नगला महरजी में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ग्राम महरजी निवासी चंद्रपाल (52) की हुई। बृहस्पतिवार की रात्रि चंद्रपाल और उसके भाई ऋषिपाल के बच्चों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया। रात्रि में चंद्रपाल की मौत हो गई। परिजन ने उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पटियाली के विजय कुमार राणा ने बताया कि ग्रामीण की मौत का कारण जानने को शव का पोस्टमार्टम कराया है।