कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या बेरहमी से की गई। पति का आरोप है कि अधिवक्ता पत्नी का चेहरा बेरहमी से कुचल दिया गया। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित आठ टीमों का गठन किया गया है।
कासगंज में महिला अधिवक्ता का बुधवार की देर शाम माइनर में शव मिलने के बाद ही पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी है। पति का आरोप है कि महिला अधिवक्ता की हत्या की गई है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी सहित आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार की दोपहर में लापता हो गई थीं। पति बृजतेंद्र तोमर ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की देर शाम गांव रजपुरा पर रेखपुर माइनर में एक महिला का शव मिला। इसकी शिनाख्त पति बृजतेंद्र ने मोहिनी तोमर के रूप में की। बृजतेंद्र तोमर का कहना है कि मोहिनी तोमर का चेहरा कुचल कर हत्या की गई है। उन्होंने अपनी पत्नी की सोने के कंगन व कट के निशान से शिनाख्त की है। कहा कि उसकी हत्या कर शव को माइनर में फेंका गया है।
उनके शरीर पर सोने के कंगन, बिछुआ व कुंडल मिले हैं। वहीं दूसरी ओर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी, साइबर एक्सपर्ट सहित आठ टीमों का गठन किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन के घर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया कि अभी तक पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।