फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइसेंसी रिवाल्वर लूट मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में जूता फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड से बैग और लाइसेंसी रिवाल्वर लूटने वालों का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। न्यू कैलाश विहार गैलाना रोड निवासी राजेश सिंह रोजर शू फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी हैं। शनिवार रात 12 बजे के बाद ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवारों ने बैग, लाइसेंसी रिवाल्वर और 1500 रुपये लूट लिए थे। एसओजी समेत थाने की दस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें