फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: छेड़छाड़ पर पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, पीड़िता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Fri, 23 Dec 2022 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसीपी एत्मादपुर को दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। खेत में खींच कर ले जाने का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर आए लोगों को देखकर आरोपी भाग निकला। परिजन दो दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आहत होकर पीड़िता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। आरोपी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में एसीपी एत्मादपुर को जांच के आदेश दिए हैं।

गुजरात में काम करता है पति

मृतक महिला 25 साल की है। पति गुजरात में काम करता है। वह अपने बेटे और ससुर के साथ गांव में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम को वह गांव के मंदिर से ससुर से कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में संदीप जाटव नामक युवक मिल गया है। उसे खींचकर खेतों में ले जाने लगा। महिला के विरोध करने पर दो हजार रुपये दिखाकर साथ चलने की कहने लगा।

पुलिस ने गंभीरता नहीं लिया मामला

पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। यह देखकर आरोपी भाग निकला। रात में परिजन थाने पर शिकायत करने नहीं गए। बृहस्पतिवार सुबह थाने पर गए। एसआई अर्जुन सिंह ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि वह पीड़ित पर ही गलत शिकायत करने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद शाम को भी महिला और ससुर थाने पर गए। मगर, उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत महिला ने रात में फंदा कस लिया। शुक्रवार सुबह ससुर ने बहु को कमरे से बाहर नहीं देखा। वो देखने गए। उनका शव फंदे पर लटका हुआ था। 

एसीपी एत्मादपुर को दी गई जांच

सूचना पर एसीपी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने शव उठाने का प्रयास किया। मगर, परिजन विरोध करने लगे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने और लापरवाही बरतने वाले दरोगा पर एक्शन लेने की मांग की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसीपी एत्मादपुर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें