बाह: फायरमैन अमरजीत को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार सम्मानित करते हुए
- फोटो : सांकेतिक
बाह। खेड़ा राठौर में सोमवार को 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला लक्ष्मी की जान बचाने वाले साहसी फायरमैन अमरजीत चौधरी को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मंगलवार को सम्मानित किया है। अमरजीत चौधरी को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इससे पहले जैतपुर के गोपालपुरा गांव में 28 मई को कुएं में गिरी 4 साल की बिट्टू को जहरीली गैस के प्रभाव के बीच अमरजीत चौधरी ने बाहर निकाला था हालांकि बिट्टू की जान नहीं बच सकी थी।