फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और गेस्ट हाऊस पर पुलिस की नजर: इस तरह के काम करते पकड़े गए, तो पड़ जाएंगे मुश्किल में

Fri, 11 Aug 2023 02:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस को होटलों व गेस्ट हाऊस की निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भी सुरक्षा का अलर्ट है। 
विज्ञापन
कासगंज पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज नगर में पुलिस के द्वारा होटल, गेस्ट हाऊस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर को चेक किया। होटल के अन्य दस्तावेंजों को जांच गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि किसी भी होटल या गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य करने वालों  पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कासगंज-सोरोंजी मार्ग के एक गेस्ट हाऊस में बुधवार को रंगरेलिया मनाते युवक युवती पकड़े गए थे। इसके बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस को होटलों व गेस्ट हाऊस की निरंतर चेकिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भी सुरक्षा का अलर्ट है। 

नगर के कई होटलों में बृहस्पतिवार को सीओ सदर अजीत चौहान थाना पुलिस के साथ चेकिंग को पहुंचे। सभी होटल संचालकों से कहा गया कि वे ठहरने वाले आगंतुकों की आईडी आदि की जांच करें। कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। युवक युवतियों को होटल देने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि वे जरूरतमंद हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें