फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभियान में 103 वाहनों का पुलिस ने किया चालान

Fri, 22 Mar 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन तीन लोग सवार नजर आए। वहीं वाहन चालक हेलमेट भी नहीं लगाए। यातायात पुलिस के लगातार चेकिंग अभियान और कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक जागरूक नहीं हो रहे। 103 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहों पर चलाया। लोगों को चेकिंग अभियान के दौरान हेलमेट लगाने के लिए प्रे्ररित किया वहीं दो पहिया वाहनों पर तीन सवारों के चलने में पर चेतावनी दी। जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे थे उनका चालान किया जा रहा था। वहीं कार चालकों को सीट बैल्ट लगाने के लिए जागरूक किया और चालान की कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लगातर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया है। काफी लोगों ने जागरूकता दिखाई है। लेकिन कई लोग अभी भी यातायात के नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें