बिछवां। पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी के खिलाफ आगरा में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी तस्करी में जेल जा चुका है।
सोमवार को एसपी विनोद कुमार ने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को पता चला कि तिसौली मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार निवासी गांव अरदाया थाना अछनेरा आगरा बताया। गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्कर को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।