फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, भागा ठेकेदार

Sun, 19 Feb 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

गांव नगला शीशम स्थित एक बाग में पेड़ काटे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख ठेकेदार और मजदूर वहां से भाग निकले। पुलिस ने कटे हुए पेड़ कब्जे में लिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ दिन से अवैध कटान चल रहा था। जांच अधिकारी वन दरोगा को बनाया गया है।


गांव नगला शीशम स्थित बाग में ठेकेदार अवैध रूप से पेड़ कटवा रहा था। रविवार सुबह पुलिस को देख पेड़ काट रहे मजदूर व ठेकेदार वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अवैध कटान आठ दिन से चल रहा है। करीब 20 पेड़ नीम और शीशम के काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदार लकड़ी को भी उठाकर ले गया। पुलिस ने मौके पर चार पेड़ की लकड़ी को कब्जे ले लिया है। वन वन दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने ठेकेदार साजिद के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की है। जांच अधिकारी वन दरोगा रन सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें