फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पुलिस ने डकैतीकांड के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 02 Aug 2022 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों ने 31 जुलाई को अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती का वारदात को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसपी और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के नौरथा मोड़ पर सोमवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के साथी सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस को मधुमक्खी पेटियों की डकैती के घटना में दोनों बदमाशों की तलाश थी। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

 
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 31 जुलाई को अमांपुर मार्ग के बजीरपुर के बाग में मधुमक्खी का पालन कर रहे पंकज और उसके साथियों को बंधक बनाकर बदमाश मधुमक्खी की 80 पेटियों को लूट लिया। तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। दो बदमाश राकेश निवासी ददवारी थाना बरला जनपद अलीगढ़ और रामवीर निवासी आलमपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस फरार थे। 

बदमाशों की तलाश में जुटी थी पुलिस 

फरार बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार रात को बदमाशों के नौरथा इलाके में होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर और एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने अपनी-अपनी टीम के साथ घेराबंदी की। 

विज्ञापन

नौरथा मोड़ पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को बाइक से जाते समय रुकने का इशारा किया, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश राकेश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, 3 कारतूस, 5 प्रयोग किए गए कारतूस के खोखे और मिटे हुए नंबर की एक बाइक बरामद हुई है। यह बाइक चोरी की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें