फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शराब की लत पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट, पुलिस दबोचे तीन लुटेरे

Sat, 15 Oct 2022 10:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पकड़े गए बदमाशों ने आठ अक्तूबर को एक महिला का पर्स लूट लिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। शुक्रवार रात को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब की लत ऐसी होती है, जिसे पूरा करने के लिए कुछ लोग अपराध का रास्ता अपना लेते हैं। आगरा में पुलिस ने शुक्रवार रात ऐसे ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीन बदमाश शराब के लिए लूटपाट करते थे। इन बदमाशों ने आठ अक्तूबर को चर्च रोड पर महिला से पर्स लूट लिया था। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी लक्ष्मी गिरि ननद कामिनी के साथ आठ अक्तूबर को चर्च रोड पर खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी कर कार में बैठते समय स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया था। बैग में दो मोबाइल, सोने का कंगन, चांदी की बिछिया, पर्स, घड़ी, 2.40 लाख रुपये, दो एटीएम कार्ड रखे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की।

शुक्रवार रात को आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें जीवनी मंडी निवासी अमित, आशीष निगम और ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी राहुल सिंघल है। उनसे 1.50 लाख रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह नशा करते हैं। लत को पूरा करने के लिए लूट करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें