फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि को 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। बदमाश ने भी तीन राउंड गोली पुलिस पार्टी पर चलाई। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का पुलिस ने जिला चिकित्सालय में इलाज कराया। उसके बाद उसे जेल भेज दिया। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ दीप कुमार पंत ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश लोकेंद्र यादव निवासी ग्राम उदई थाना हसायन जनपद हाथरस का रहने वाला है। इंस्पेक्टर गंजडुंडवारा मुकेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गनेशपुर नहर की पटरी पर चेकिंग कर रहे थे, तभी बदमाश युवक बाइक पर सिढ़पुरा की ओर से आ रहा था। पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह नहर के किनारे पटियाली की ओर भागने लगा। तभी उसकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए फायर कर दिए। बदमाश के द्वारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश के पास जाकर देखा तो उसकी पहचान स्पष्ट हुई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। बताया गया कि गंजडुंडवारा थाने से बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की एक बाइक बिना नंबर प्लेट और 570 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

7 आपराधिक मामले हैं दर्ज
एसपी सौरभ दीक्षित ने बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बदमाश पर फर्रुखाबाद जनपद के थाना कायमगंज में, जिले के पटियाली थाने एवं गंजडुंडवारा थाने में, आगरा के हरिपर्वत थाने बलवा, जानलेवा हमला, चोरी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें