फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर ठगी करने वाला मास्टर माइंड सहित छह धरे गए, बनना चाहते थे करोड़पति

Fri, 12 May 2023 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर ठगी करने वाला मास्टर माइंड सहित छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करोड़पति बनने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
Agra News: ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर ठगी करने वाला मास्टर माइंड सहित छह धरे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) और मसालों के कारोबार के नाम पर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। एक करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में मास्टर माइंड शेरगढ़, मथुरा के सौरभ पालीवाल सहित छह आरोपियों को शुक्रवार को थाना हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। करीब एक करोड़ रुपये की कीमत का माल भी उनके पास से बरामद किया गया है। मास्टरमाइंड बीए फेल है। पहले नौकरी करता था। रातोरात करोड़पति बनने के लिए उसने फर्जी कंपनी बनाई थी।

विज्ञापन


10 मई को हरीपर्वत थाने में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के निर्देश पर ठगी के दो मुकदमे लिखे गए। चेन्नई (तमिलनाडु) की लाइफ स्पाइस इंडिया कंपनी से एक करोड़ रुपये के मसाले मंगाए गए थे। बेलगांव (कर्नाटक) की स्मार्ट कैश्यू एलएलपी कंपनी से एक कुंतल काजू मंगाए गए थे। दोनों कंपनियों को माल का भुगतान नहीं किया गया था।

कंपनी का ऑफिस संजय प्लेस में था

माल का ऑर्डर फार्मर फ्रेश ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइस कंपनी ने दिया था। कंपनी का ऑफिस संजय प्लेस स्थित वृंदावन टावर में था। गोदाम हलवाई की बगीची (हरीपर्वत) में खोला गया था। माल भेजने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि जब आगरा आए तो ठग कंपनी का ऑफिस और गोदाम बंद मिले थे।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि दो मुकदमों के बाद दूसरे राज्यों से पीड़ितों के फोन आना शुरू हो गए। किसी से मखाने तो किसी से मेवे मंगाए गए। इस मामले में एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद सिंह को लगाया गया। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि ठग कंपनी ने कई कंपनियों को चूना लगाया है। पुलिस आयुक्त ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।

इनके कब्जे से यह हुआ बरामद

575 बोरे लौंग, इलाइची, जीरा, 49 कार्टून जावित्री, 20 टिन काजू, आठ चेकबुक, आठ एटीएम कार्ड, 15 सिमकार्ड, दो फर्जी वोटर आईडी कार्ड आदि सामान बरामद किया गया। बरामद माल करीब एक करोड़ का बताया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

कचैर, थाना शेरगढ़ (मथुरा) निवासी सौरभ पालीवाल, संदीप गुर्जर, अमित, ललित तथा अलवर (राजस्थान) निवासी राजवीर और संजय को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें