फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लूट की चेन बेचकर जुए में उड़ा देता था रकम, लुटेरा और सराफ गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 08:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना शाहगंज पुलिस ने लुटेरे और दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूट की चेन एक भी बरामद नहीं हुई है। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने चेन लुटेरे और एक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि लुटेरा लूटे गए चेन को सराफ को बेच देता था। जो रकम मिलती थी, उसे जुए में उड़ा देता था। हाल ही में दो वारदात की थी। एक में चेन लूट करने में सफल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस उस तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


26 जुलाई को घर के बाहर बेटे को गोद में लेकर टहल रही दरोगा की पत्नी से एक बदमाश ने चेन लूट का प्रयास किया था। महिला के साहस दिखाने पर भाग गया था। 27 जुलाई को साकेत कॉलोनी स्थित स्कूल से एक महिला बेटी को घर लेकर आ रही थी। रास्ते में एक बदमाश चेन लूट कर बाइक से भाग गया। इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी।

जुआ खेलने के लिए करता था लूट 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि राज नगर निवासी सतीश और अशोक नगर निवासी सागर वर्मा पकड़े गए हैं। सतीश लुटेरा है। उसके पास से एक बाइक बरामद की गई। वहीं सागर वर्मा सराफ है। पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है। 

जीआरपी और थाना लोहामंडी पुलिस पूर्व में उसे जेल भेज चुकी है। साकेत कॉलोनी में महिला से चेन लूट के बाद सराफ को बेच दी थी। इसके बाद जुआ खेलने चला गया। जुए में रकम हार गया। इस कारण उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। पुलिस आरोपी के पास से चेन बरामद नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें