फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल कारोबारी हत्याकांड: मास्टरमाइंड कासिम मुठभेड़ में गिरफ्तार, परिजन बोले- हत्या कर 50 लाख का डाला था डाका

Sun, 07 Apr 2024 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

केमिकल कारोबारी हत्याकांड के मास्टरमाइंड कासिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
केमिकल कारोबारी हत्याकांड: मास्टरमाइंड कासिम मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने रविवार की रात शाम मुठभेड़ में केमिकल कारोबारी हत्याकांड के मास्टरमाइंड कासिम को गिरफ्तार कर लिया। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज में केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर डकैती को अंजाम दिया गया था। मास्टरमाइंड कासिम को पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पालीवाल पार्क में मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कासिम ने घर से लूटे गए सोने के जेवरात अपने रिश्तेदार और परिचितों को दे दिए हैं। पुलिस इनकी बरामदगी के प्रयास में लगी है।

घटना 1 अप्रैल को हुई थी। कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर में 4 बदमाश घुसे थे। नौकर लोकेश बदमाशों को लेकर आया था। दो आटो से घर के बाहर रेकी कर रहे थे। विरोध पर दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी लता गुप्ता को पीटा था। इसके बाद 50 लाख के जेवरात और नकदी ले गए थे। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही वारदात में शामिल राजू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। मगर, उससे जेवरात नहीं मिल सके थे। शनिवार को टेंपो चालक भोला उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।

कासिम और लोकेश की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कासिम पालीवाल पार्क की तरफ आ रहा था। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। उसने आते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी से तमंचा, डकैती में प्रयुक्त बुलट बाइक और 3650 रुपये बरामद किए गए। उससे पूछताछ की जा रही है।

परिजन का दावा-50 लाख का डाका, पुलिस बरामदगी में फेल

कारोबारी की पत्नी लता गुप्ता ने घटना के बाद लूटे गए सामान और नकदी के बारे में बताया था। उनका कहना था कि बदमाश 20 लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। पुलिस ने अब तक तीन बदमाश को पकड़ चुकी है। मगर, बरामदगी न के बराबर है। ऐसे में सवाल उठता है कि लूटे गए जेवरात पुलिस क्यों नहीं बरामद कर पा रही है। 

डीसीपी सिटी ने बताया कि कासिम से प्राथमिक पूछताछ में यही पता चला कि उसने जेवरात अपने रिश्तेदार और परिचितों के घरों में छिपा दिए हैं। इस पर टीम को लगाया गया है। मददगारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। जेवरात बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नौकर सहित तीन की तलाश

पुलिस की एक टीम नौकर लोकेश, आशु ठाकुर और सालिब की तलाश में लगी है। लोकेश ने ही घटना कराई थी। वह कारोबारी के घर में ग्राहकों के बहाने बदमाशों को लेकर पहुंचा था। 2 टीम तीनों बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें