फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक युवती से करता रहा दुष्कर्मः बहन दे रही थी साथ, बना लिया वीडियो, मना करने पर पति को भेज दिया

Sat, 14 Jan 2023 09:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार उसका मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने वीडियो भी बनाया था। उसके होटल में आने से मना करने पर उसने वीडियो पति को भेज दिया। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पवन वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दुष्कर्म पीड़िता लंबे समय से पेट्रोल पंप संचालक के उत्पीड़न को सहन कर रही थी। पीड़िता की बड़ी बहन भी आरोपी का ही साथ देती थी। शादी के बाद भी वह तनाव से नहीं उबर पा रही थी। पति ने हिम्मत देकर पूछा तो पीड़िता ने सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद पति के साथ वह पुलिस तक पहुंची। 
विज्ञापन


एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपी पवन वर्मा का फतेहाबाद रोड पर शिवाकाशी होटल था। हालांकि अब उसने होटल बेच दिया है। उसका राजस्थान में एक पेट्रोल पंप है। पवन शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां हैं। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि उसकी बड़ी बहन पवन के होटल में काम करती थी। इस कारण पवन का घर आना जाना हो गया। पवन ने पहले उसकी बड़ी बहन को अपने जाल में फंसा रखा था। वर्ष 2016 में वह नाबालिग थी। पवन उससे भी बातचीत करता था। इस दौरान एक दिन उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इस दौरान मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता ने बड़ी बहन से भी की, लेकिन वह उसका ही सहयोग करती थी। इस कारण वह परेशान रहने लगी। बहन के सहयोग नहीं करने की वजह से वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सकी। वर्ष 2020 में उसकी शादी हो गई। इसके बावजूद पवन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। मोबाइल पर मैसेज करता था। कॉल करके परेशान करता था। इससे वह ससुराल में भी परेशान रहने लगी। 
विज्ञापन


पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रही थी। आरोपी उसे होटल बुला रहा था। पहले उसने धमकी दी कि उसके वीडियो और फोटो पति को भेज देगा, जब उसने बात नहीं मानी तो पति के पास फोटो और वीडियो भेज दिए। मगर, पति ने उसका समर्थन किया। पति ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। पति के सहयोग से हिम्मत आई। तब वह पुलिस के पास पहुंची। इस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

बहन भी है आरोपी, पुलिस भेजेगी जेल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का सहयोग पीड़िता की बड़ी बहन भी कर रही थी। यह बात पीड़िता ने अपने बयान में भी कही है। इस पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बहन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बहन नहीं चाहती थी कि मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

ताजगंज क्षेत्र की युवती को पेट्रोल पंप संचालक ब्लैकमेल कर रहा था। 4 साल तक उसने युवती का शारीरिक शोषण किया। मोबाइल से वीडियो और फोटो बना ली। शादी होने के बाद भी युवती को अपने पास बुला रहा था। ऐसा नहीं करने पर पति को वीडियो और फोटो भेज दिए। उसे बदनाम कर दिया। पीड़िता के पति ने साथ दिया। इस कारण उसने हिम्मत जुटाई। पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना ताजगंज में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे जेल भेजा गया।

पीड़िता ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह शुक्रवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मिली थी। उसने उन्हें अपनी पीड़ा बताई। आरोप लगाया कि ट्विन टावर, ताजगंज निवासी पवन वर्मा उसका शोषण कर रहा है। काफी समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। उसका पहले शारीरिक शोषण किया। उसकी शादी हो गई। कुछ दिन पहले उसने पति को फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 

बताया कि उसने उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश की। अपने पास बुला रहा था। उसने उसकी बात नहीं मानी। इसके बावजूद वह लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया। मामले में ताजगंज थाना पुलिस और एसीपी सदर को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मामला सही पाया। इसके बाद थाना ताजगंज में मुकदमा लिखा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस को उपलब्ध कराए हैं सबूत

आरोपी पवन ने पीड़िता के पति को मोबाइल पर फोटो और वीडियो भेजे थे। पति ने पुलिस को यह वीडियो फोटो उपलब्ध कराएं हैं। इसके साथ ही पीड़िता ने भी मोबाइल के स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें आरोपी ने मैसेज किए थे। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। उसका एक लैपटॉप है। इसको भी कब्जे में लेने की तैयारी है। मोबाइल की जांच की जाएगी। इसमें पीड़िता का वीडियो और फोटो मिलने पर सबूत के तौर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें