फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैंगस्टर के 3 वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गंजडुंडवारा पुलिस ने गैंगस्टर के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों वांछित आरोपियों को जेल भेजा गया है।एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि गंजडुंडवारा थाने के निरीक्षक मुकेश कुमार ने गोवध अधिनियम, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी आमिर निवासी ग्राम गनेशपुर गंजडुंडवारा है। गैंगस्टर सहित आरोपी पर 5 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं सदर कोतवाली पुलिस के निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने गोवध अधिनियम व गैंगस्टर के आरोपियों शीबू उर्फ अब्दुल्लाह निवासी इस्माइलपुर किसरौली एवं फुरखान निवासी मोहल्ला बड्डू नगर को गिरफ्तार किया है। तीनों हीं गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें