फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर पुलिस सतर्क, चित्राहाट में बाइक छोड़ कर भागे सवार

विज्ञापन
चित्राहाट में बाइक छोड़ कर भागे सवार
विज्ञापन
बाह। होली के त्योहार पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जैतपुर पुलिस ने उदी की ओर से आने वालों की इटावा बॉर्डर पर, चित्राहाट पुलिस ने कचौराघाट में इटावा बॉर्डर पर, बाह पुलिस ने नौरंगीघाट पर फिरोजाबाद बॉर्डर पर, खेड़ा राठौर एवं बासौनी पुलिस ने मध्य प्रदेश बॉर्डर पर नंदगवा एवं कैंजराघाट पर निगरानी बढ़ा दी है। हर आने जाने वाले लोगों की छानबीन की जा रही है। बाह के बस अड्डे पर भी बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार से ही चौकसी बढ़ा दी। इधर, चित्राहाट में रविवार की शाम पुलिस टीम को देख कर बाइक छोड़ कर सवार भाग गए। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। भागने वालों की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें