थाना बरनाहल क्षेत्र में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने सीओ करहल के साथ कस्बा स्थित एक स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
कस्बा बरनाहल में मुख्यमंत्री आ सकते हैं। हांलाकि अभी तक आने की तिथि आदि के बारे में कोई भी औपचारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एसडीएम नीरज द्विवेदी ने सीओ करहल संतोष कुमार सिंह के साथ कस्बा स्थित एके इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री इसी विद्यालय में जनसभा कर सकते हैं। अधिकारियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही प्रबंधन से वार्ता की। हेलीपैड बनाए जाने को लेकर स्कूल के पास स्थित खाली पड़ी जगह का निरीक्षण किया।