फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में निकला जहरीला सांप: अधिवक्ताओं में मची भगदड़, दहशत में आए वादकारी; वाइल्डलाइफ टीम को नहीं मिला

Fri, 18 Aug 2023 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीजेएम कार्यालय में जहरीला सांप निकलने से भगदड़ मच गई। तुरंत ही सूचना वाइल्डलाइफ टीम को दी गई। टीम मौके पर तो आ गई, लेकिन तब तक सांप न जाने कहां गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी वो नहीं मिला।
 
विज्ञापन
सीजीएम कोर्ट में जहरीला सांप निकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की दीवानी स्थित सीजीएम कोर्ट में जहरीला सांप निकला। उस समय कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वादकारी भी मौजूद थे। सांप को देख लोगों में भगदड़ मच गई।  सूचना पर वाइल्डलाइफ टीम मौके पर आ गई, लेकिन तब तक सांप न जाने किधर चला गया,  पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में सुनवाई के लिए अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ लगी हुई थी। उसी दौरान लोगों की नजर वहां एक जहरीले सांप पर पड़ी। सांप को देख लोग दहशत में आ गए। अधिवक्ताओं और वादकारियों में भगदड़ मच गई। तत्काल ही वाइल्डलाइफ टीम को सूचना दी गई।

सूचना पाकर टीम भी करीब एक डेढ़ घंटे तक सांप की तलाश में रही। सांप को निकालने के लिए दवा का भी कोर्ट रूम में छिड़काव किया गया, लेकिन सांप नहीं निकला। सांप को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें