फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी ने बांटा 9.81 करोड़ का लोन

Sun, 22 Feb 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की सूर्यनगर शाखा की ओर से शनिवार को सूर्यनगर पार्क में ग्राहक संगोष्ठी, रिटेल, एमएसएमई लोन वितरण किया गया। बैंक मंडल प्रमुख शशिकांत मिश्रा ने 9.81 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया। उन्होंने सूर्यनगर पार्क में स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ेदान रखवाया और वृक्षारोपण किया। पार्क में झूलों का लोकार्पण भी किया। अगली तिमाही में बैंक और झूले लगवाएगी। इस दौरान पार्क सुधार समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल, द्वारिका नाथ भसीन, इंद्र गुलवानी, सतीश कत्याल और बैंक के रजनी खेर, पी के गुप्ता, चंद्रभान दिवाकर, आरके टंडन, उपेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें