बाह: पीएम श्री विद्यालय बाह के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता
- फोटो : 1
बाह। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय, बाह की छात्राओं ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला प्राथमिक विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल के पहले सेट में पीएम श्री विद्यालय की अंशिका, मोनिका, खुशबू, मोहिनी, खुशी, पायल और प्राची की टीम ने 25-16 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे सेट में भी 25-12 के अंतर से जीत दर्ज कर टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान किरन और सविता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।