सोरोंजी। तीर्थनगरी के क्षेत्राधीश वराह मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि के संरक्षण में संचालित बनारस स्थित कैलाश मठ में छात्रों को गुरुकुल पद्धति से निशुल्क शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आज देश में उच्च पदों पर काम कर रहे हैं, लेकिन वह यहां के संस्कार नहीं भूले है।कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में श्री काशी विश्वनाथ प्रांगण में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कैलाश मठ गुरुकुल के चार छात्रों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को बीएचयू में प्रधानमंत्री मोदी भी अपने हाथों से इन छात्रों को पुरस्कृत करेंगे। गुरुकुल के आचार्य डॉ. जितेंद्र तिवारी एवं स्वामी राघवानंद ने बताया कि कैलाश मठ गुरुकुल के छात्रों की यह उपलब्धि अत्यंत प्रशंसनीय है।