आगरा। बालूगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में क्रीड़ा भारती और बंगाली एसोसिएशन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। खो- खो, कबड्डी ,कराटे, शतरंज आदि खेलोे में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विजेताओं को क्रीड़ा भारती के राजेश कुलश्रेष्ठ, संतोष भाटी,रुपेश अग्रवाल ,नितिन सोलंकी, तपन कुमार डे, देवजीत घोष ने पुरस्कृत किया।