फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा मंडल के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

विज्ञापन
प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुरास प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के इनडोर हॉल में 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कुरास प्रतियोगिता खेली गई। इसमें आगरा मंडल के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 8 रजत, 9 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में आगरा जिले के 10 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। -66 किलो भारवर्ग में विशाल गोस्वामी राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज, -45 किलोग्राम में गौरव कुमार, 50 किलोग्राम में मोहित कुमार महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने कांस्य पदक जीते । बालिका वर्ग में -70 किलो भारवर्ग में भूमिका,-44 किलो में संजना श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज ने रजत पदक और -57 किलोग्राम भारवर्ग में मोहिनी केदारनाथ सेक्सेरिया इंटर कॉलेज ने कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम के कोच राष्ट्रीय प्रशिक्षक एमडी अहमद खान एवं दिलीप शर्मा, रूबी सिंह, टीम मैनेजर महेंद्र सिंह रहे। विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश कुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर, वीपी सिंह, मानवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र बघेल, अनिल कुमार, पंकज शर्मा, संजीव कुमार यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, मीता वर्मा, रागिनी जैन और सौरभ गुप्ता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें