फतेहाबाद फोटो।न्यायपालिका परिसर में पौधरोपण करते न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिका राजपूत एवं अधिवक्ता।
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद स्थित न्यायपालिका परिसर में बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिका राजपूत के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह अन्नौटिया, धर्म सिंह राजपूत, पंकज गुप्ता, अरविंद वर्मा, विष्णु गुर्जर आदि उपस्थित रहे।