फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कई स्कूलों में पौधरोपण का लक्ष्य अधूरा, 70 विद्यालयों को भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। सरकार द्वार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में खेरागढ़ क्षेत्र के विद्यालयों में निर्धारित पौधरोपण का लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कई सरकारी और निजी विद्यालयों में अभियान के शुरुआती दिनों में पौधरोपण कर फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी कर ली गई, लेकिन इसे ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर गतिविधियों की समयबद्ध अपलोडिंग नहीं की गई। खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने बताया ने सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को पौधरोपण, जियो टैगिंग, मिशन लाइफ शपथ और ईको क्लब पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। पौधारोपण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए क्षेत्र के करीब 70 निजी विद्यालयों को भी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें