बरहन। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को चमरौला रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया। फलदार एवं छायादार पौधों सहित करीब दो दर्जन पौधे लगाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। इस दौरान चौकी प्रभारी आंवलखेड़ा विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान बॉबी यादव, बृजेश यादव, समीप यादव, रामवीर सिंह गौतम, ओमप्रकाश चौटाला आदि उपस्थित रहे।