फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं

Sat, 07 Jun 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में पौधरोपण करतीं डीएम मेधा रुपम।
विज्ञापन
कासगंज। डीएम मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपा। उन्होंने मां के नाम पौधा लगाने के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जिले के लोग मां के नाम का एक पौधा अवश्य लगाएं और उस पौधे को पोषित भी करें।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में हर किसी को आगे आना चाहिए और इस मुहिम को सफल बनाना चाहिए। चूंकि पर्यावरण संवरेगा तो इसके लाभ जनजीवन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन के स्तर से ही पौधरोपण का अभियान जारी है। वृहद स्तर पर जिले में पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पूरी कार्य योजना तैयार की है। पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदकर तैयार किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी सरकारी अधिकारी अपने अपने विभागों में प्राथमिकता से पौधरोपण सुनिश्चित करें। उन्होंने समाजसेवी संगठनों, स्कूल, कॉलेजों से पौधरोपण का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें