फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिनाहट रोडवेज बस स्टैंड का होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के बाजार के बीच बने कई वर्ष पुराने रोडवेज बस स्टैंड की हालत बहुत ही जर्जर और दयनीय हो गई थी। यात्रियों के बैठने और रोडवेज बसों के खड़े होने तक की व्यवस्था ठीक से नहीं थी। शौचालय के लिए भी परेशान होना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह से खस्ता हाल है। वहीं, चारों तरफ अतिक्रमण भी हो गया था।
विज्ञापन


बीते दिनों कस्बा के सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश तोमर ने समस्या के समाधान के लिए मांग पत्र दिया, जिस पर विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग से वार्ता करके रोडवेज बस स्टैंड पिनाहट के कायाकल्प का आश्वासन दिया था। परिवहन मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रमुख सचिव परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से पिनाहट रोडवेज बस स्टैंड के पुनर्निर्माण के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें