पिनाहट। ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदौरिया ने शनिवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों से रक्षामंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। इस दाैरान देवेंद्र प्रताप सिंह भी माैजूद रहे।