अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। सावन का महीना आरंभ हो गया है। भक्तों में भोलेनाथ के दर्शन करने का शुरुआत हो गई है। कस्बे से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार की देर शाम अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ।
अमरनाथ यात्रियों को पंडित जयदेव दीक्षित ने तिलक लगाकर रवाना किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रवाना करते समय पंडित जयदेव ने कहा कि सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करना और पूजा अर्चना करना बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। सभी को अपनी क्षमता के अनुसार पूजन दर्शन करना चाहिए।
अमरनाथ यात्रा के लिए अरविंद कुमार गुप्ता, उपेंद्र शर्मा कल्लू, रामअवतार चक, प्रमोद गुप्ता, सत्यनारायण, सौरभ गुप्ता, बृजेश कुमार, निशांत गुप्ता, अजय गुप्ता, ग्रीश शर्मा, उपेंद्र यादव कल्लू, सुनील शामिल हैं। विदाई के समय रामकिशोर शर्मा, फूलसिंह शर्मा, सत्यवीर शर्मा, कुलदीप मिश्रा मौजूद रहे।