फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 30 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी तीर्थनगरी की पेयजल व्यवस्था

Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। केंद्र सरकार की हर घर जल योजना अमृत मिशन 2 के तहत तीर्थनगरी में पुनर्गठन पेयजल योजना को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के लिए 30 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। जिसे तीर्थनगरी की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी। नगर पालिका बारात घर में पुनर्गठन पेयजल योजना में जन भागीदारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



जलकल के अधिशाषी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि योजना के तहत तीर्थनगरी को तीन जोन में बांटा गया है। तीर्थनगरी में 43 किमी. लंबी अंडर ग्राउंड पेयजल की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। तीर्थनगरी में तीन ओवर हैड टैंक बनवाए जाएंगे। सात नए नलकूप बैलों का निर्माण किया जाएगा। तीर्थनगरी में 6373 पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रति व्यक्ति 135 लीटर पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चार माह बाद योजना पर कार्य शुरु हो जाएगा, डेढ़ वर्ष में योजना पूर्ण करने का लक्ष्य है।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि तीर्थनगरी के सोरोंजी, बदरिया , लहरा के सभी 25 वार्ड इस अमृत 2 योजना से संतृप्त होंगे। अन्य लोगों ने भी सुझाव दिए। नगर पालिका के जलकल प्रभारी पंकज भार्गव ने बताया की वर्तमान में तीर्थनगरी में 16 किमी. पाइप लाइन वर्ष 1980 में बिछी थी। काफी जर्जर हो चुकी है, इस पाइप लाइन से कस्बे में 1400 पेयजल कनेक्शन हैं, पांच लाख लीटर क्षमता का नगर पालिका में एक पेयजल टैंक है, 6 ट्यूब बैल हैं, जिनसे कस्बे में वाटर सप्लाई होती है, पर भूमिगत पाइप लाइन इतनी जर्जर हो चुकी है। योजना से तीर्थनगरी की पेयजल व्यवस्था बेहतर होगी। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार, लेखाकार जयप्रकाश दुबे, संजय दुबे, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, आदित्य दुबे, केके गुप्ता जेई, गौरव वर्मा एई सहित सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें