फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लहरा गंगाघाट पर हर तरफ लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर लाखों की संख्या में कांवड़िये पहुंचे। अब कांवड़ मेला समाप्त हो चुका है। गंगाघाट खाली पड़ा है। चारों ओर कचरा फैला होने से गंदगी है। पुरानी पूजन सामग्री व कांवड़ों के विसर्जन से स्थिति और बिगड़ी है। पॉलीथीन बैग व अन्य प्लास्टिक बिखरी पड़ी है। यह कूड़ा करीब एक टन से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।दरअसल, कांवड़ियों के द्वारा गंगा किनारे पूजन सामग्री और पुरानी कांवड़ें भी विसर्जित की गईं। इसके अलावा गंगा की धारा में सामग्री का विसर्जन किया गया। घाट पर पॉलिथीन, प्लास्टिक, क्रॉकरी, टूटी गंगाजली सहित तमाम अन्य तरह का कचरा जहां तहां बिखरा पड़ा है। दो दिन बाद सोमवती गंगास्नान पर्व पर भी श्रद्धालु गंगाघाट पर पहुंचेंगे। इससे पूर्व गंगाघाटों की विशेष अभियान चलाकर सफाई नहीं हुई तो गंदगी और बढ़ जाएगी। इस बार कांवड़ मेले के दौरान पांच लाख कांवडिय़ों ने कांवड़ भरी, लेकिन नगरपालिका द्वारा किए गए प्रबंध नाममात्र के थे। कूड़ा डालने के लिए स्थान चिह्नित नही किए गए। इसी वजह से कूड़ा जहां-तहां दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें