इलाहबांस। शुक्रवार की शाम खाद लादकर जा रही एक पिकअप गांव दिवलपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बा निवासी भोले सिंह अपनी पिकअप में खाद लादकर शहर से खाद लादकर जा रहा था। उसके गाड़ी में दो अन्य लोग भी थे। पिकअप जब कुसमरा मैनपुरी मार्ग पर दिवलपुर के पास पहुंची। तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भोले व दो अन्य लोग घायल हो गए। लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद अस्पताल भिजवाया। संवाद